IPL 2026 के कप्तानों की पूरी लिस्ट जारी, जानिए किस खिलाड़ी के हाथ में किस टीम की कमान…NV News
Share this
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। IPL 2026 के लिए सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार कई टीमों ने अपने पुराने कप्तानों पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ फ्रेंचाइज़ियों ने नए खिलाड़ियों को टीम की कमान सौंपी है।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस, और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में रहने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस और पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन के पास हो सकती है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करते नजर आ सकते हैं।
IPL का हर सीजन नए रोमांच और रिकॉर्ड लेकर आता है। ऐसे में फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि कप्तानों की अगुवाई में टीमें मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है।
