Income Tax News: आज से बदल गए नियम! सैलरी, टैक्स और बचत पर सीधा असर…NV News

Share this

NV News – 1 अप्रैल 2026 से देशभर में इनकम टैक्स के नए नियम लागू हो गए हैं, जिससे करोड़ों टैक्सपेयर्स की जेब और फाइनेंशियल प्लानिंग पर सीधा असर पड़ेगा। सरकार ने नए Income Tax Act 2025 के तहत टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कई बदलाव किए हैं।

नए नियमों के तहत सबसे बड़ा बदलाव टैक्स सिस्टम के ढांचे में किया गया है। अब पुराने “Financial Year” और “Assessment Year” की जगह “Tax Year” का कॉन्सेप्ट लागू किया जा रहा है, जिससे टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश है।

सैलरीड क्लास के लिए भी कई अहम बदलाव हुए हैं। HRA, बच्चों की शिक्षा और अन्य भत्तों में बदलाव किया गया है, जबकि कंपनी से मिलने वाले कई सुविधाएं (जैसे कार, घर आदि) अब टैक्सेबल इनकम में शामिल हो सकती हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और नया टैक्स रिजीम पहले की तरह ही जारी रहेगा। इसके तहत करीब 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट का फायदा मिल सकता है, जिससे मिडिल क्लास को राहत मिलेगी।

इसके अलावा ITR फाइलिंग, PAN नियम, TDS और अन्य प्रक्रियाओं में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे कंप्लायंस और सख्त हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि टैक्सपेयर्स को अब अपनी सैलरी स्ट्रक्चर और निवेश की प्लानिंग नए नियमों के अनुसार करनी होगी।

Share this