हेट स्पीच केस में फरार आरोपी अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाने के बाहर समर्थकों की भारी भीड़

Share this

रायपुर। हेट स्पीच मामले में फरार चल रहे आरोपी अमित बघेल ने आखिरकार देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया है। इस प्रकरण को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज था। अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं रायपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

सरेंडर की जानकारी मिलते ही उनके वकील थाने पहुंच गए हैं और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थाने के बाहर इस समय अमित बघेल के समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटी हुई है, जो नारेबाजी कर रही है। समर्थकों की भीड़ बढ़ने से पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अमित बघेल के सरेंडर के बाद मामले में अगली कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Share this

You may have missed