मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष कुर्सी के विवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष की नेम प्लेट पर फेंका काला स्याही,

Share this

मुंगेली:- मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष बने 48 घण्टे भी नही बीते है और भाजपा और कांग्रेस पार्षदों में विवाद एक नए रंग ले लिया है।

आपको बता दे कि आज भाजपा के स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले के अगुवाई में भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में नगर पालिका का घेराव करने पहुचे थे क्यो की भाजपा वालो का कहना है कि जो अभी नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में हेमेंद्र गोस्वामी को मनोनीत किया गया है नियम के विरूद्ध है जिसका विरोध भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा के पार्षद और उपाध्यक्ष ने विरोध में नगर पालिका के सामने प्रदर्शन कर रहे थे तभी किसी कार्यकर्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेम प्लेट में काली स्याही डाल कर विरोध में यह कृत्य किया गया।जिससे भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने सामने आ गए है।

जब से संतुलाल सोनकर नगर पालिका अध्यक्ष बने थे तब 1 साल CMO से विवाद में नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी कार्य नही हुआ था फिर इसी बीच 8 महीने में 6 CMO बदले गये इस चक्कर मे नगर का कोई विकास नही हुआ फिर प्रभारी CMO ने 13 लाख का नाली घोटाले को अंजाम दे डाले और 6 लोगो को आरोपी मानकर कार्यवाही किया गया और नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर फरार हो गया इसी बीच भाजपा के पार्षदो ने संतुलाल सोनकर को हटाने कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था अब जब राज्य सरकार ने संतुलाल सोनकर को अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया और हेमेंद्र गोस्वामी को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया है

जिस पर भाजपा ने इसका विरोध में रैली निकालकर हेमेंद्र गोस्वामी को पद से हटाने ज्ञापन दिया है।

Share this

You may have missed