होटल-रेस्टोरेंट वालों के लिए जरूरी खबर! कॉमर्शियल LPG का बढ़ा कोटा लेने से पहले जान लें ये शर्तें…NV News
Share this
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने कॉमर्शियल LPG का कोटा बढ़ा दिया है, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
जानकारी के अनुसार, बढ़े हुए कोटे का लाभ उन्हीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा, जो विधिवत रजिस्टर हैं और उनके पास वैध व्यापार लाइसेंस मौजूद है। इसके साथ ही गैस कनेक्शन भी कमर्शियल कैटेगरी का होना चाहिए।
इसके अलावा, गैस वितरण कंपनियों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार नियमित उपभोग का रिकॉर्ड रखना और सुरक्षा मानकों का पालन करना भी जरूरी होगा। अनियमित या संदिग्ध उपयोग पाए जाने पर अतिरिक्त कोटे की सुविधा रोकी जा सकती है।
सरकार का उद्देश्य होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने में मदद करना है, ताकि बढ़ती मांग के बीच गैस की उपलब्धता बनी रहे और किसी प्रकार की कमी न हो।
