Illegal Liquor Case: अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, 32 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Share this
जांजगीर-चांपा। Illegal Liquor Case, जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
Janjgir Champa News, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान थाना सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कमरिद क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
Janjgir Champa News,गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम यादव उर्फ बड़कू (24 वर्ष), निवासी ग्राम कमरिद, थाना सारागांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3260 बतई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Janjgir Champa News, इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी, सारागांव) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत, अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं जयकिशन की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
