illegal gambling news: जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार

Share this

जांजगीर-चांपा | illegal gambling news, जांजगीर-चांपा जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹18,170 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Janjgir Champa gambling case, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर की गई। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

Janjgir Champa gambling case, इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गौद नाला के पास कुछ लोग ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं और रुपए-पैसे का दांव लगा रहे हैं।

सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई।

भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा

Janjgir Champa gambling case, पुलिस टीम को मौके पर आता देख जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 05 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से ₹18,170 नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Janjgir Champa gambling case, गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. सरोज थवाईत, पिता राम किशोर थवाईत, उम्र 55 वर्ष, निवासी खोखरा
  2. भरत राठौर, पिता सुंदरलाल राठौर, उम्र 52 वर्ष, निवासी खोखरा
  3. रामनारायण राठौर, पिता शांतिलाल राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी खोखरा
  4. राजकुमार सूर्यवंशी, पिता नत्थूराम सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुकली
  5. विशाल सिंह, पिता रणजीत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुकली

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

Janjgir Champa gambling case, इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा—

  • निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, कोतवाली)
  • निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी)
  • सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह
  • प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा
  • आरक्षक मनोज तिग्गा,
  • गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह एवं शाहबाज
Share this

You may have missed