CG NEWS-अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाला बुआ गिरफ्तार,ससुराल में रह के करता था व्यापार…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-बिलासपुर। जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ निजात अभियान चला रखा है। जिले की पुलिस ने इस अभियान को लेकर गंभीर नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निजात अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। निजात अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब 61.500 लीटर और 25 डिब्बे में लगभग 400 लीटर लाहन के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरसअल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नशे के अवैध कारोबार और नशे से निजात दिलाने सभी थानों को अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया है। रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में हो रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धर पकड़ अभियान लगातार चलाया है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक व्यक्ति जो ग्राम फरहदा थाना सीपत का रहने वाला है। पिछले 2 साल से अपने ससुराल खैरखुंडी में रह रहा है। वह धनुवार पारा पहाड़ के पास भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बना रहा है। इसी दौरान पुलिस ने टीम तैयार कर रेड की। वहां से महुआ शराब के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 180 एमएल पाउच और टोटल 175 नग में कच्ची महुआ शराब 31.500 लीटर, 15 लीटर वाले 2 प्लास्टिक डिब्बे में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब और 15 लीटर वाली 25 नग प्लास्टिक डब्बे में महुआ लाहन लगभग 400 लीटर बरामद हुआ।

Share this

You may have missed