भालू के हमले से घायल पति तड़पता रहा, पत्नी करती रही गुहार; वन विभाग पर लापरवाही के आरोप…NV News
Share this
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के परसूली वन परिक्षेत्र वन क्षेत्र में भालू के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान युवक दर्द से तड़पता रहा और उसकी पत्नी मदद की गुहार लगाती रही। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
परिजनों का आरोप है कि मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी घायल युवक की तुरंत मदद करने के बजाय तस्वीरें लेने में व्यस्त रहे। समय पर इलाज नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई।
बताया जा रहा है कि भालू के हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी थी। इसके बावजूद राहत और बचाव में देरी होने की बात सामने आ रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगल से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
