बिना ब्रश और मेहनत के बोतल और फ्लास्क के जिद्दी दाग कैसे साफ करें? जानें ये जादुई तरीका…NV News

Share this

NV News- अक्सर पानी की बोतलें, फ्लास्क या जार में चाय, कॉफी या जूस के जिद्दी दाग अंदर तक जम जाते हैं। बोतल का मुंह संकरा होने के कारण ब्रश से सफाई करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में बार-बार धोने के बाद भी अंदर की गंदगी बरकरार रहती है। लेकिन अब आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक बेहद आसान और प्रभावी ट्रिक से आपकी बोतल कुछ ही मिनटों में बिल्कुल नई जैसी चमक जाएगी।

इन दागों को जड़ से हटाने के लिए आपको किसी महंगे क्लीनिंग लिक्विड या ब्रश की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए ‘चावल’ और ‘लिक्विड सोप’ (बर्तन धोने वाला साबुन) सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। बोतल के अंदर थोड़े से कच्चे चावल, थोड़ा सा डिश सोप और आधा कप गुनगुना पानी डालें। अब बोतल का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें और इसे जोर-जोर से 2-3 मिनट तक हिलाएं। चावल के दाने बोतल के अंदर रगड़ खाकर सभी जिद्दी दागों को खुरच कर बाहर निकाल देंगे।

एक बार हिलाने के बाद बोतल के मिश्रण को बाहर फेंक दें और साफ पानी से इसे 2-3 बार अच्छी तरह धो लें। आप देखेंगे कि बोतल के कोने-कोने में जमी हुई गंदगी साफ हो गई है और वह पूरी तरह चमकने लगी है। यह तरीका न केवल बोतल के दाग हटाता है, बल्कि उसमें पनपने वाले कीटाणुओं को भी खत्म करता है। हफ्ते में एक बार इस तरीके को अपनाने से आपकी बोतल हमेशा साफ और हाइजेनिक बनी रहेगी।

Share this