शादी डॉट कॉम पर दोस्ती का खौफनाक अंजाम: आरोपी ने महिला कांस्टेबल से 4 लाख की ठगी

Share this

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि अपराध रोकने वाली पुलिस भी ठगों और ब्लैकमेलरों का शिकार हो रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला रायपुर से सामने आया है, जहां शादी डॉट कॉम पर दोस्ती कर एक शातिर ठग ने महिला कांस्टेबल से 4 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने फोटो एडिट कर महिला आरक्षक की अश्लील तस्वीर तैयार की और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।

 

मामला क्या है?

 

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत अपराध दर्ज किया है। FIR के अनुसार, महिला कांस्टेबल की मुलाकात आरोपी से शादी डॉट कॉम पर हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली का डॉक्टर बताकर महिला को शादी का झांसा दिया।

 

बातचीत बढ़ने पर एक दिन आरोपी रायपुर पहुंचा और पीड़िता से मिलने के दौरान उसने जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की और वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने उससे दूरी बना ली।

 

फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

 

महिला आरक्षक के बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी ने उसकी फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीर बना दी। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 4 लाख रुपए वसूल लिए।

 

रुपए देने के बाद भी आरोपी लगातार एक्सटॉर्शन करता रहा और ज्यादा पैसों की मांग करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होकर महिला कांस्टेबल ने आखिरकार पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

Share this

You may have missed