राशिफल:10 फरवरी,सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य,माँ लक्ष्मी की होगी कृपा,जाने सभी राशियो का हाल…NV न्यूज़

Share this

Horoscope Rashifal 10 February 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 फरवरी 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 10 फरवरी 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल….

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार से आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि – मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता का सहयोग मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्य भी होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखन एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च भी बढ़ेंगे।

 

बुध के बाद सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, मकर से करेंगे कुंभ में प्रवेश, इन 3 राशियों की जागेगी सोई हुई किस्मत

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। कुटुम्ब – परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

27 फरवरी तक बुध रहेंगे शनि की राशि में, इन 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, बचकर पार करें समय

मकर राशि- संयत रहें क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। कारोबार के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

कुंभ राशि — मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती है। सचेत रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन राशि – मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

 

Share this

You may have missed