High court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासकीय वकीलों की नई नियुक्ति, पुराने पैनल की सेवाएं समाप्त
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासकीय पैरवी को लेकर राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। शासन द्वारा अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता एवं उप शासकीय अधिवक्ता के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही पूर्व में नियुक्त सभी विधि अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
राज्य शासन के आदेश के अनुसार, 15 जनवरी 2024 को नियुक्त किए गए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ता की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। शासन ने उनके स्थान पर नए विधि अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, जो अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासकीय पक्ष की पैरवी करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक पुनर्गठन और प्रभावी न्यायिक पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। नई नियुक्तियों से हाईकोर्ट में शासकीय मामलों की सुनवाई को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

