Government News: कीर्ति चक्र विजेता शहीद को सम्मान, मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण में शामिल होने की सहमति दी

Share this

रायपुर। Kirti Chakra Awardee, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

Kirti Chakra Martyr, मुख्यमंत्री साय ने वीर अमर शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन देश और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और साहस का संचार करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Kirti Chakra Martyr, गौरतलब है कि 3 अप्रैल 2021 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुड़ा में नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में देश के 22 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन्हीं वीर जवानों में सब-इंस्पेक्टर पुलिस दीपक भारद्वाज भी शामिल थे, जिन्होंने असाधारण वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया।

CRPF Martyr Deepak Bhardwaj, शहीद दीपक भारद्वाज के अतुलनीय पराक्रम और सर्वोच्च त्याग को सम्मानित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्ताव पर भारत सरकार द्वारा उन्हें कीर्ति चक्र से अलंकृत किया गया। 9 मई 2023 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया।

CRPF Martyr Deepak Bhardwaj, वीर शहीद दीपक भारद्वाज की स्मृति में उनकी प्रतिमा सक्ती जिले के शासकीय वेदराम महाविद्यालय, मालखरौदा (पिहरीद) के समक्ष स्थापित की गई है, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके शौर्य, साहस और देशभक्ति की गाथा सदैव स्मरण कराती रहेगी।

Share this

You may have missed