यात्रियों के लिए खुशखबरी! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा गोंदिया-बरौनी स्पेशल ट्रेन, सभी कोचों में सीटें उपलब्ध

Share this

बिलासपुर। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया से बरौनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन (08843/08844) चार-चार फेरे लगाएगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08843 गोंदिया से 3, 4, 8 और 9 नवंबर को शाम 5.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, झारसुगड़ा होते हुए अगले दिन शाम 7.20 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 08844 बरौनी से 4, 5, 9 और 10 नवंबर को रात 10.25 बजे रवाना होकर रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव होते हुए तीसरे दिन सुबह 2.20 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 10 स्लीपर, 2 एसी थर्ड और 1 एसी सेकंड कोच शामिल हैं। रेलवे ने बताया कि सभी कोचों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, यात्री अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण करा सकते हैं।

Share this

You may have missed