शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V. News रायपुर: राजधानी के अलग-अलग थाना अंतर्गत दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। पहला मामला रायपुर एम्स से जुड़ा हुआ है। यहां काम करने वाली एक नर्स के साथ उसके बायफ्रैंड ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपित एक कांस्टेबल का बेटा है।

आमानाका थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक रेजिडेंशियल कालोनी में नर्स अक्सर विशाल तिवारी (27) के साथ आना-जाना करती थी। नर्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ महीने से विशाल से प्रेम करती थी और उससे शादी भी करना चाहती थी। विशाल ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। चार दिनों बाद यह मामला आमानाका पुलिस थाने में पहुंचा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

 

Share this

You may have missed