GGU Student Protest: आधी रात कुलपति आवास घेरा, खाने से शुरू हुआ विवाद… अब सवालों में यूनिवर्सिटी प्रशासन

Share this

बिलासपुर। Bilaspur University News, न्यायधानी बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार देर रात अचानक माहौल उस वक्त गर्मा गया, जब छात्रों ने कुलपति निवास का घेराव कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। रात के सन्नाटे में उठे इस विरोध ने पूरे कैंपस में हलचल मचा दी।

मेस व्यवस्था बनी बवाल की जड़

Hostel Mess Food Issue, जानकारी के मुताबिक, आंबेडकर हॉस्टल में रहने वाले छात्र लंबे समय से मेस की खराब व्यवस्था और घटिया भोजन को लेकर नाराज चल रहे थे। छात्रों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो मेन्यू सुधारा गया और न ही खाने की गुणवत्ता पर कोई ध्यान दिया गया। मजबूर होकर छात्रों ने देर रात विरोध का रास्ता अपनाया।

देर रात कुलपति आवास का घेराव

Hostel Mess Food Issue, आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति निवास को घेर लिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता इतनी खराब है कि कई छात्र बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

चाकू कांड से बढ़ा गुस्सा

Bilaspur University News, छात्रों के आक्रोश की एक बड़ी वजह हाल ही में सामने आया वह गंभीर मामला भी है, जिसने पूरे कैंपस को हिला कर रख दिया। तात्या भील बॉयज़ हॉस्टल के मेस में नाश्ता लेने गए बीटेक छात्र हर्ष अग्रवाल के साथ कथित तौर पर मेस कर्मियों द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक रसोइए ने चाकू लेकर छात्र को दौड़ाया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

नाश्ते के समय को लेकर विवाद, हाथापाई तक पहुंचा मामला

University Campus Protest, बताया जा रहा है कि नाश्ते का समय समाप्त होने के बाद भोजन मांगने को लेकर छात्र और मेस स्टाफ के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मेस में काम करने वाले दीपेंद्र और दीपक केवट पर छात्र के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

University Campus Protest, छात्रों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह है कि अब छात्र सीधे आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन कैंपस का माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

Share this

You may have missed