Fuel Price Update: आज कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, कहीं राहत तो कहीं बढ़ोतरी

Share this

नई दिल्ली। Fuel Price Update, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का प्रभाव एक बार फिर घरेलू ईंधन बाजार पर देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं, जिनमें देश के अलग-अलग शहरों में कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। कहीं उपभोक्ताओं को राहत मिली है तो कहीं जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है।

Fuel Price Change, तेल विपणन कंपनियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे की कटौती की गई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल 94.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल के दाम भी 30 पैसे घटकर 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Fuel Price Change, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी ईंधन की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। राजधानी देहरादून में पेट्रोल 26 पैसे सस्ता होकर 93.43 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 31 पैसे घटकर 88.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इसके उलट, बिहार की राजधानी पटना में ईंधन के दाम बढ़े हैं। यहां पेट्रोल 35 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 105.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 33 पैसे बढ़कर 91.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों पर निर्भर करते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।

देश में प्रमुख शहरों में क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price Today, महाराष्ट्र ₹104.13/₹91.41, राजस्थान ₹105.07/₹90.53, मध्य प्रदेश ₹106.62/₹91.98, तेलंगाना ₹107.46/₹95.70, केरल ₹107.48/₹96.48, आंध्र प्रदेश ₹109.37/₹97.22, पश्चिम बंगाल ₹105.41/₹92.02, बिहार ₹105.58/₹91.82, कर्नाटक ₹102.92/₹90.99, तमिलनाडु ₹100.90/₹92.48, उत्तर प्रदेश ₹94.69/₹87.81, दिल्ली ₹94.77/₹87.67, गुजरात ₹94.85/₹90.52, पंजाब ₹98.28/₹88.09, हरियाणा ₹96.07/₹88.40, छत्तीसगढ़ ₹99.54/₹93.50, ओडिशा ₹100.93/₹92.51, झारखंड ₹97.86/₹92.62, चंडीगढ़ ₹94.30/₹82.45, अंडमान-निकोबार ₹82.46/₹78.05 (पेट्रोल/डीजल)।

Share this

You may have missed