Fuel Alert: ईरान-इजराइल तनाव का असर, डिब्बों में डीजल बिक्री पर रोक; अब SDM की अनुमति जरूरी…NV News

Share this

बिलासपुर: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल तनाव का असर अब भारत के कई राज्यों में दिखने लगा है। प्रशासन ने डिब्बों और कंटेनरों में डीजल देने पर रोक लगा दी है। अब पेट्रोल पंपों से डीजल सिर्फ वाहनों के टैंक में ही दिया जाएगा, जबकि विशेष परिस्थितियों में SDM की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस फैसले के पीछे मुख्य कारण जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंटेनरों में डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से artificial shortage की स्थिति बनने से रोका जा सकेगा। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि देश में डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

नई व्यवस्था का असर कृषि कार्यों और छोटे उद्योगों पर भी पड़ सकता है। जनरेटर चलाने वाले किसानों और सूक्ष्म उद्योगों को अब निर्धारित शर्तों के तहत ही डीजल मिलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंदों को अनुमति के आधार पर डीजल उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

Share this