रायपुर में चेक बदलकर लाखों की धोखाधड़ी: डेयरी का अकाउंटेंट सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने चेक बदलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए डेयरी के अकाउंटेंट समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है, जहां शारदा वचन डेयरी के उप प्रबंधक से लाखों रुपये की ठगी की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, डेयरी के अकाउंटेंट सिद्धार्थ त्रिपाठी ने अपने दो साथियों अरविंद उईके और योगेश नागले के साथ मिलकर 24,45,763 रुपये का चेक बदलकर रकम दूसरे खाते में जमा करवाई।

चेक बदलकर की गई करोड़ों की हेराफेरी:-

शारदा वचन डेयरी के उप प्रबंधक ने 24 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अप्रैल को मेमर्स श्रीनाथ रोटोपैक प्रा. लि., तेलंगाना के नाम से जारी चेक को आरोपियों ने बदलकर केवल श्रीनाथ रोटोपैक के नाम से जारी कर दिया और रकम को अरविंद उईके के बैंक खाते में जमा करा दिया।

इंदौर से मिलने पहुंचे आरोपी, मौके पर हुई गिरफ्तारी:-

शिकायत के बाद जब पुलिस जांच में जुटी, तो पता चला कि अरविंद उईके अपने साथी योगेश नागले के साथ इंदौर से रायपुर आया है और डेयरी के अकाउंटेंट सिद्धार्थ त्रिपाठी से मिलने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया।

आरोपियों ने रकम आपस में बांटी:-

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अकाउंटेंट सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ही योगेश नागले के माध्यम से श्रीनाथ रोटोपैक नाम से नया खाता खुलवाया था। चेक की रकम उसी खाते में जमा करवाई गई।

रकम जमा होने के बाद, 8 मई को सभी रायपुर पहुंचे, जहां योगेश और अरविंद ने सिद्धार्थ त्रिपाठी को 16 लाख रुपये दिए, जबकि बची हुई राशि दोनों आरोपियों ने खर्च कर दी।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share this

You may have missed