पूर्व सरपंच महिला ने दी पति-पत्नी की सुपारी, उतारा मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार

Share this

N.V. न्यूज़ दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुपारी किलिंग का मामला सामने आया है। जिले के जबेली ग्राम पंचायत में पूर्व महिला सरपंच जोगी ने पति-पत्नी की हत्या के लिए आठ लोगों को दस हजार में सुपारी देकर हत्या करवा दी।

घटना शनिवार की बताई जा रही है, पर गांव के लोगों के द्वारा मामले को दबाया जा रहा था, पर मृतिका के मायके पक्ष के लोग जो समेली बोडेपारा के रहने वाले है, उनके द्वारा मामले का खुलासा किया गया और अरनपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और हत्या के आरोपियों की तलाश शुरू की गई।जिसके बाद भीमा और उसकी पत्नी नंदे की हत्या करने वाले आठ आरोपियों में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा इस दोहरे हत्याकांड में संलिप्त लखमा, देवा, भीमा, सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन चारों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

फरार है सुपारी देनी वाली पूर्व सरपंच जोगी सहित तीन अन्य आरोपी जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।दंतेवाड़ा जिले में इस तरह का यहा पहला मामला होगा जिसमें हत्या करवाने की लिए सुपारी दी गई हो। हत्या गांव में ही कि गई जिसमें मृतक और मृतिका के गले में रस्सी बंधी हुई थी ऐसा ग्रामीणों का कहना है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा।

Share this

You may have missed