Forest Mystery: जंगल में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी NV News
Share this
NV News – रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने सबसे पहले इस घटना को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान 25 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई है, जो एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसके चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला किन परिस्थितियों में हुआ।
