Forest Land Scam: फर्जी दस्तावेज बनाकर 41 लोगों से लाखों की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Share this
सरगुजा। Forest Land Scam, उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ा वन भूमि घोटाला सामने आया है। यहां जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 41 लोगों को जमीन बेचकर लाखों रुपये की ठगी की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड मोहम्मद रशीद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जंगल की जमीन पर कब्जा कर रची ठगी की साजिश
Surguja forest land scam, आरोपी मोहम्मद रशीद, निवासी तकियापारा बेनीपुर रनपुरखुर्द, ने पहले वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा किया। इसके बाद उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर स्वयं को जमीन का मालिक बताया और गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को कम दाम में प्लॉट बेचने का झांसा दिया।

41 लोगों से वसूले लाखों रुपये
Surguja forest land scam, शिकायत के अनुसार, आरोपी ने करीब 41 लोगों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर छोटे-छोटे भूखंड बेचे। पीड़ित अधिक पढ़े-लिखे नहीं थे और मजबूरी के कारण आरोपी की बातों पर भरोसा कर बैठे। उन्हें नियमविरुद्ध तरीके से अनुबंध पत्र भी थमा दिए गए।
वन विभाग की जांच में खुली पोल
Surguja forest land scam, यह मामला तब उजागर हुआ जब भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने चोरकाकछार स्थित बेशकीमती वन भूमि पर कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से की। निर्देश के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान जब जमीन पर बने मकानों में रह रहे लोगों से दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, चला बुलडोजर
Surguja forest land scam, जून 2025 में वन विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। भारी विवाद के बावजूद वन भूमि से कब्जा हटाया गया और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।
बेदखली के बाद सामने आए पीड़ित
Surguja forest land scam, बेदखली की कार्रवाई के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं में
मो. नेजारुद्दीन अंसारी, मुख्तार आलम, इबरार अंसारी, गुलाम मुस्तफा और साबिर अंसारी शामिल हैं।
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनकी मजबूरी और कम शिक्षा का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई।
किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
Surguja forest land scam, नगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रशीद के खिलाफ
धारा 420, 467, 468 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
