फोम फैक्ट्री में भीषण आग: तीन घंटे बाद काबू, लाखों का सामान जलकर खाक

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई, जब कुम्हारी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा स्थित फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

अचानक भड़की आग, प्लांट में धुआं-धुआं माहौल:-

जानकारी के अनुसार देर रात प्लांट में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं और पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। आग की खबर मिलते ही वहां मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोग घबराकर बाहर निकल आए।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू:-

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक प्लांट में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं:-

पुलिस और फॉरेंसिक टीम आगजनी के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

गनीमत रही कि आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जांच जारी:-

कुम्हारी police प्लांट प्रबंधन से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की तस्दी़क कर रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Share this