डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कल: नगर निगम ने फूल चौक स्थित प्रतिमा स्थल की ससम्मान की सफाई और धुलाई…NV News
Share this
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा और प्रणेता डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि के अवसर पर कल, 22 फरवरी 2026 (रविवार) को राजधानी में गरिमामय पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के पूर्व आज रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा नवीन मार्केट, फूल चौक स्थित डॉ. बघेल की प्रतिमा स्थल और पूरे प्रांगण की ससम्मान धुलाई और विशेष सफाई का कार्य संपन्न किया गया।
नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और जोन 4 के अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा के मार्गदर्शन में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। कल प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि छत्तीसगढ़ महतारी के अमर सपूत डॉ. खूबचंद बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्य
सफाई कार्य के दौरान जोन 4 के कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, और सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की देखरेख में निगम के कर्मचारियों की टीम ने प्रतिमा स्थल को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ चमकाया।
नगर निगम के संस्कृति विभाग ने बताया कि राज्य के महापुरुषों के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रतिमा स्थलों की नियमित देखभाल और विशेष अवसरों पर भव्य साज-सज्जा निगम की प्राथमिकता रही है। फूल चौक स्थित यह स्थल कल होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार है।
