छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्ट जारी,18 लाख 68 हजार 636 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Share this

N.V.News raipur : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग अब एक्शन मूड में आ गया है। आज चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी कुल मतदाता 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1, 01,20,830 है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 1,02, 39,410 है। जबकि प्रदेश में थर्ड जेंडर 790 हैं।

वोटरों की विस्तृत जानकारी देते हुए रीना बाबा कंगाले ने बताया कि 18-19 साल के आयु वाले की संख्या 7,23,771 है। वहीं 18 से 22 साल के उम्र वाले पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 18,68,636 है। सीनियर सिटीजन वोटरों की बात करें तो उनकी संख्या 1 लाख 86 हजार 215 हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय में सभी राजनीतिक दलो को सूची की कॉपी सौपी जाएगी। वोटर लिस्ट में 2 लाख 90 हजार 874 नाम विलोपित किये गये हैं। महिला वोटरों की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। 1000 पुरुष वोटरों की तुलना में प्रदेश में महिला वोटर 1012 हो गयी है।

पारदर्शी चुनाव के लिए इन विभागों को भी जिम्मेदारी

निर्वाचन कार्यालय ने मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इस वर्ष प्रदेश में 24000 से अधिक बूथ है। प्रदेश में पारदर्शी चुनाव के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। पारदर्शी चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने केंद्र और राज्य सरकार के विभागों को सामूहिक जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस, आयकर, आबकारी, वन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीआरआइ, परिवहन विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रिजर्व बैंक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सीजीएसटी, एसजीएसटी, डाक विभाग, उड्डयन विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय रेलवे, ब्यूरो आफ सिविल एविएशन अथारिटी सहित अन्य विभागों को दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया

Share this

You may have missed