मुकुंद मल्टीप्लेक्स में मारपीट: पुलिस ने दो लड़कियों सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Share this

चांपा। मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मारपीट करने वाली दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वह मुकुंद मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर के पास खड़ी थी। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो लड़कियां वहां पहुंचीं और पीड़िता से गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

कुछ देर बाद दोनों लड़कियों ने अपने परिचितों को भी बुला लिया, जिसके बाद पीड़िता और उसकी बहन के साथ अश्लील गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, वहीं एक दर्शक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया, जो तेजी से वायरल होने लगा।

 

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मारपीट में सहयोग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

1. राहुल बरेठ, उम्र 21 वर्ष, निवासी महुदा, चांपा

2. राहुल बरेठ, उम्र 22 वर्ष, निवासी महुदा, चांपा

3. रामधन बरेठ, उम्र 39 वर्ष, निवासी महुदा, चांपा

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, उपनिरीक्षक सिलमनी टोप्पो, आरक्षक वीरेश सिंह और भूपेंद्र गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Share this

You may have missed