Festival Update: आज है महावीर जयंती 2026, जानें भगवान महावीर की 5 महान शिक्षाएं…NV News

Share this

NV News Raipur:आज 31 मार्च 2026 को देशभर में महावीर जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और दान-पुण्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भगवान महावीर ने मानव जीवन को सरल और शुद्ध बनाने के लिए 5 मूल सिद्धांत दिए, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। ये शिक्षाएं हैं—अहिंसा (हिंसा न करना), सत्य (सच बोलना), अस्तेय (चोरी न करना), ब्रह्मचर्य (संयम) और अपरिग्रह (संसारिक वस्तुओं का त्याग)। इन सिद्धांतों को अपनाकर व्यक्ति जीवन में शांति, संतुलन और सफलता प्राप्त कर सकता है।

महावीर जयंती सिर्फ धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि जीवन जीने का मार्ग भी सिखाती है। “जियो और जीने दो” का संदेश देते हुए यह दिन हमें करुणा, सहनशीलता और आत्मसंयम का महत्व समझाता है। इस खास अवसर पर लोग जरूरतमंदों की मदद कर भगवान महावीर की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं।

Share this