Farmers News: किसान पोर्टल में पंजीयन संशोधन का अंतिम मौका, 7 जनवरी तक करा सकेंगे सुधार
Share this
जांजगीर। जिले के कृषकों के लिए राहत भरी खबर है। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन विवरण संशोधित कराने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के बाद अब किसान 07 जनवरी तक अपने पंजीयन विवरण में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पहले यह सुविधा 15 दिसंबर 2025 तक ही उपलब्ध थी, लेकिन किसानों को आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा इसकी समय-सीमा बढ़ा दी गई है। इस निर्णय से कैरीफारवर्ड किसान, डूबान प्रभावित किसान एवं वनपट्टाधारी कृषक भी लाभान्वित होंगे।
जिले के सभी संबंधित किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी सेवा सहकारी समितियों में जाकर अपने पंजीयन से जुड़ी त्रुटियों को समय रहते सुधार करा लें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी समितियों के लॉगिन में यह संशोधन प्रावधान सक्रिय रहेगा, ताकि किसी भी पात्र किसान को योजना लाभ से वंचित न होना पड़े।
