‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: विधायक ललित चंद्राकर ने मां की स्मृति में लगाया बादाम का पौधा…NV News

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी चंद्राकर की स्मृति में बादाम का पौधा रोपित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी प्रतीक है। उन्होंने अपनी माता की स्मृति में पौधा लगाकर हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आज देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।

Share this