Education Department: शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, प्रश्नपत्र में ‘राम’ नाम को कुत्ते से जोड़ने पर बवाल

Share this

महासमुंद। education department, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसने धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया है। शासकीय स्कूलों में आयोजित कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में एक ऐसा सवाल शामिल किया गया, जिसे लेकर अब विवाद गहरा गया है।

Ram name used in dog question, दरअसल, अंग्रेजी विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में पूछा गया था— “What is the name of Mona’s dog?”

इस प्रश्न के चार विकल्पों में ‘राम’ नाम को शामिल किया गया, जिसे लेकर हिन्दू संगठनों में तीव्र आक्रोश फैल गया।

विश्व हिंदू परिषद का उग्र विरोध

Ram name used in dog question, प्रश्नपत्र सामने आते ही विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिन्दू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया, जोरदार नारेबाजी की और डीईओ का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

संगठनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

7 जनवरी को हुआ था पेपर

Ram name used in dog question, जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को महासमुंद जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा चौथी का अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया था। पहले ही प्रश्न में दिए गए विकल्प—

a- Bala, b- No one is mentioned, c- Sheru, d- Ram

ने पूरे जिले में विवाद को जन्म दे दिया।

शिक्षा विभाग ने प्रिंटिंग प्रेस पर डाला दोष

Mahasamund school exam news, मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया मूल पेपर नहीं है।

उनका कहना है कि प्रिंटिंग प्रेस ने बिना स्वीकृति के गलत प्रश्नपत्र छापा, जिसके लिए संबंधित प्रेस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

डीईओ ने यह भी कहा कि यदि इस प्रश्न से किसी की धार्मिक भावना आहत हुई है तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

जांच जारी, कार्रवाई की उम्मीद

Mahasamund school exam news, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर यह देखा जा रहा है कि प्रश्नपत्र में यह गलती कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। वहीं हिन्दू संगठनों का कहना है कि केवल माफी से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

Share this

You may have missed