Durg SDO viral video: अमृत जल जीवन मिशन के SDO रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
Share this
दुर्ग। Durg SDO viral video, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पदस्थ एक सरकारी अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमृत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत एसडीओ एमए खान को 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
बिल पास करने के बदले मांगी रिश्वत
Chhattisgarh corruption news, जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला दुर्ग जिले का है। अमृत जल जीवन मिशन के अंतर्गत काम कर रहे एक ठेकेदार का बिल एसडीओ एमए खान द्वारा रोक दिया गया था। जब ठेकेदार ने बिल भुगतान को लेकर एसडीओ से संपर्क किया, तो आरोप है कि एसडीओ ने बिल पास करने के एवज में 1.20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
500-500 के नोटों का बंडल लेते दिखे SDO
Chhattisgarh corruption news, बिल अटकने से परेशान ठेकेदार ने मजबूरी में एसडीओ को रिश्वत की रकम दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एसडीओ एमए खान ठेकेदार से 500-500 रुपये के नोटों का बंडल ले रहे हैं।
सोशल मीडिया में मचा बवाल
Chhattisgarh corruption news, रिश्वतखोरी का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग प्रशासन और भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो को लेकर आम जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
अब तक नहीं हुई कोई आधिकारिक कार्रवाई
Chhattisgarh corruption news, हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक न तो किसी तरह की विभागीय कार्रवाई की गई है और न ही ठेकेदार की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जल्द ही कार्रवाई कर सकती है।
ACB ने जुटानी शुरू की जानकारी
Chhattisgarh corruption news, बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने दुर्ग जिले के संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो एसडीओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई संभव है।
