18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस: शराब दुकानों के बंद रहने के आदेश जारी

Share this

कांकेर। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 18 दिसंबर को समाज सुधारक और सतनामी संप्रदाय के संस्थापक गुरु घासीदास की जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर प्रदेश में सरकारी अवकाश के साथ–साथ शुष्क दिवस भी घोषित किया जाता है। इसी क्रम में कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने 18 दिसंबर 2025 को पूरे जिले में ड्राई डे घोषित किया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, इस दिन जिले की सभी देशी–विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल–4(क) व्यवसायिक क्लब, एफएल–7, और सैनिक कैंटीन पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का संग्रहण, निर्माण, परिवहन और विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए जिला आबकारी विभाग को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

गौरतलब है कि गुरु घासीदास जयंती छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक पर्व है। 18 दिसंबर 1756 को जन्मे गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक न्याय की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सुधार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। आज भी उनकी शिक्षाएं समाज में एकता, सद्भावना और समानता का संदेश देती हैं।

Share this

You may have missed