District Court bomb threat: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर खाली
Share this
राजनांदगांव। District Court bomb threat, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला न्यायालय को सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया।
bomb threat email, धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सघन तलाशी जारी
bomb threat email, धमकी को गंभीर मानते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन ने लागू किए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल
Rajnandgaon bomb threat, प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान करने और ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है।
जांच जारी, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
Rajnandgaon bomb threat, अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
