धमतरी : बारिश में कच्चे मकान की छत गिरने से छात्रा की मौत
Share this
NV News:- बारिश की मौसम आते ही जहां किसानों के आंखों में चमक आई है तो दूसरी ओर प्रदेश में बारिश के चलते घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। बीती रात तेज बारिश होने की वजह से कच्चे मकान में सो रही 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दबने से मौत हो गई। हादसे के समय युवती कमरे में अकेली सो रही थी। रात करीब 12 से 1 के बीच तेज बारिश और तूफान के कारण मकान का छत गिर गया जिससे नीचे सो रही छात्रा की दबने से मौत हो गई।
घटना की बाद आसपास के लोगों ने जैसे तैसे मलवा हटाकर मृतिका प्रिया शर्मा को बाहर निकाले, आनन फानन में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल धमतरी ले गए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद प्रिया को मृत घोषित कर दिया।
प्रिया शर्मा, सुरेश शर्मा की छोटी बेटी है। उनके यहां पक्की और कच्ची मकान दोनों है, घटना के दौरान छात्रा कच्चे मकान में अकेली सो रही थी। मकान की मरम्मत नहीं किए जाने और तेज हवाओं के चलने के कारण यह हादसा हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस सूचना पर घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

