Dental College Raipur Strike: तीन दिवसीय हड़ताल, स्टूडेंट्स और इंटर्न्स करेंगे प्रदर्शन

Share this

रायपुर। Healthcare Education News, दंत चिकित्सकों की विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में गुरुवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू होने जा रही है। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) परिसर में पीजी स्टूडेंट्स और इंटर्न्स प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन स्टाइपेंड रिवीजन और हॉस्टल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है।

कॉलेज प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

Dental Interns Strike, हड़ताल से पहले छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक प्रशासन और शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

छात्रों का आरोप – लंबे समय से अनदेखी

PG Students Protest, पीजी स्टूडेंट्स और इंटर्न्स का आरोप है कि मेडिकल कॉलेजों के मुकाबले डेंटल कॉलेजों के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कई बार ज्ञापन और निवेदन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वे आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं।

महिला PG छात्रों के लिए हॉस्टल संकट

PG Girls Hostel Demand, छात्रों ने विशेष रूप से महिला पीजी स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि वर्तमान में हॉस्टल रूम पर्याप्त नहीं हैं, ऐसे में या तो नए कमरे उपलब्ध कराए जाएं या फिर अलग से पीजी गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की जाए।

छात्रों की प्रमुख मांगें:

  1. PG Students Protest, डेंटल PG स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड मेडिकल PG स्टूडेंट्स के समान किया जाए और उसे बैकडेट से लागू किया जाए।
  2. सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुड़े सभी सरकारी नोटिस और फैसले स्वतः सरकारी डेंटल कॉलेजों पर भी लागू किए जाएं।
  3. महिला PG स्टूडेंट्स के लिए अतिरिक्त हॉस्टल रूम या अलग से PG गर्ल्स हॉस्टल उपलब्ध कराया जाए।
Share this

You may have missed