बाड़ी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Share this

NV News:-  कोरबा,   जिले के ग्राम बसीबार में एक युवक की लाश घर से दूर बाड़ी में पड़ी हुई मिली है। शव के गले पर तार या रस्सी के निशान हैं। इससे गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बसीबार में शोभा सिंह यादव का परिवार रहता है। रविवार सुबह जब परिवार सोकर उठा, तो 18 साल का बेटा अमन कुमार यादव घर में नहीं देखा। जब पिता शोभा यादव उसे ढूंढने निकले, तो उसकी लाश गांव के ही दिलीप कुमार की बाड़ी में पड़ी हुई दिखाई दी।

पिता ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव और घटनास्थल का जायजा लिया। रस्सी या तार से गला घोंटने के निशान शव पर मिले हैं। थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया था। शुरुआती जांच में केस हत्या का लग रहा है।

Share this

You may have missed