प्रेमी जोड़े का फांसी के फंदे में लटका मिला शव, गांव में पसरा मातम

Share this

NV News:-    कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र के रंजना गांव में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी है। प्रेमी जोड़े ने किन कारणों से खुदकुशी की है इस बात का पता नहीं चल सका है।

रंजना गांव के बाहर बरमखार बस्ती स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे पर दोनों का शव लटकता मिला है। घटना के बाद आस पास के गांवों में सनसनी फैल गई है। जोड़े में युवती का नाम नम्रता गोंड़ 21 वर्ष है जबकि युवक का नाम नितेंद्र सिंह 19 वर्ष, दोनो रंजना निवासी बताए जा रहे हैं। जोड़ा रंजना इंदिरा आवास पारा के रहने वाले बताए गए हैं। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Share this

You may have missed