घर से टहलने के लिए निकले युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका

Share this

NV news जांजगीरजिले में सुबह एक युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। युवक रात में घर से टहलने के लिए निकला था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद उसका शव वहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मेऊ निवासी सोना बंजारे (27) पुत्र रामदेव बंजारे का शव शुक्रवार सुबह बस स्टैंड के पीछे बने डबरी तालाब में मिला है। शव मुंह के बल तालाब में किनारे कचरे के ढेर पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

Share this

You may have missed