Crime news: दवा गोदाम से लाखो की चोरी, पुराने कर्मचारी पर वारदात का आरोप
Share this
रायपुर | Crime News, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित बेबीलॉन केपिटल में बने एक दवा गोदाम से लाखों रुपये की दवाइयों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं बल्कि दवा एजेंसी का पूर्व कर्मचारी ही है, जिसने डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर चोरी की।
गोदाम से गायब मिला 20 लाख का स्टॉक
drug warehouse robbery, जानकारी के मुताबिक, बेबीलॉन केपिटल के सातवें फ्लोर पर च्यवन आयुर्वेदा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम संचालित होता है। कंपनी के स्टोर कीपर खगेंद्र साहू ने बताया कि 4 जनवरी को नियमित जांच के दौरान दवा स्टॉक में भारी कमी नजर आई। जब स्टॉक का मिलान किया गया तो करीब 20 लाख रुपये की दवाइयाँ गायब पाई गईं।
CCTV फुटेज ने खोला चोरी का राज
drug warehouse robbery, स्टॉक कम मिलने के बाद गोदाम और परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। फुटेज में कंपनी का पूर्व कर्मचारी एक अन्य व्यक्ति के साथ गोदाम से दवाइयाँ ले जाते हुए साफ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुराने समय में बनाई गई डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर चोरी की।
तेलीबांधा पुलिस ने दर्ज किया मामला
drug warehouse robbery, स्टोर कीपर ने CCTV फुटेज के आधार पर तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
