Crime News: ड्रोन से निगरानी, फार्म हाउस पर छापा: 16 जुआरी गिरफ्तार, लाखो से ज्यादा का माल जब्त

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस अब हाईटेक तरीके से अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। छापेमारी से पहले ड्रोन के जरिए निगरानी कर पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में रायपुर की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मुजगहन थाना क्षेत्र में जुआरियों के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फार्म हाउस में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

 

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को जुआ-सट्टा खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

ड्रोन से हुई पुष्टि

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि मुजगहन थाना क्षेत्र के कुछ फार्म हाउस में अवैध गतिविधियों के साथ जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि ड्रोन कैमरे से की गई, जिसमें हसी खुशी फार्म हाउस में ताशपत्ती के जरिए रुपयों की हार-जीत का दांव लगाते लोग दिखाई दिए।

 

सूचना सही पाए जाने पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

 

नकदी, वाहन और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,12,600 रुपये नकद, 02 चारपहिया वाहन, 08 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और ताशपत्ती बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 31 लाख रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना मुजगहन में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

(1) सुरेश साहू पिता खेमराम साहू उम्र 33 साल साकिन न्यू पूरेना गुरु तेज बहादुर नगर मकान न. B5 महावीर नगर थाना राजेंद्र नगर

(2) नागेंद्र कुमार वर्मा पिता नकुल राम वर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड 7 ग्राम पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग

(3) गोविंद कुमार पिता चंद्र कुमार उमर 32 वर्ष दुर्गा चौक अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर

(4) इशू देव वर्मा पिता आत्माराम वर्मा उम्र 29साल साकिन BSUP कालोनी के सामने दक्षिण मुखी गणेश मन्दिर के पास मठपुरना थाना मुजगहन रायपुर

(5) देवेंद्र यादव पिता नेतराम राम उम्र 28 वर्ष निवासी आजाद चौक पाटन थाना पाटन दुर्ग

(6) प्रेमशंकर धीवर पिता हिरदे लाल धीवर उम्र 45 वर्ष साकिन अमलीडीह बस्ती दुर्गा चौक न्यू राजेंद्र नगर

(7) नारायण ढीमर पिता बुधराम दीवार उमर 55 वर्ष ग्राम डटरंगा थाना सेजबहार जिला रायपुर

(8) कैलाश चतुर्वेदी पिता कृष्ण चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी उतई दुर्ग

(9) कृष्णा गेंदरे पिता स्व. भगतु गेंन्द्रे उम्र 56 साल साकिन ग्राम डोमा पोस्ट सेजबाहर थाना मुजगहन रायपुर

(10) राजेंद्र कुमार साहू पिता चंद्र कुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी पानी टंकी अमलीडीह थाना अमलीडीह रायपुर

(11) सुरेंद्र कुमार पिता नरेश कुमार उमर 36 ग्राम तारा थाना पाटन जिला दुर्ग

(12) डोमन निषाद पिता परदेशी राम निषाद उम्र 33 वर्ष साकिन बजाज कालोनी सेक्टर 2 न्यू राजेंद्र नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर

(13) नेतराम साहू पिता भारत लाल साहू उम्र 43 वर्ष निवासी दतरेंगा थाना मुजगहन रायपुर

(14) सौरभ राजपूत पिता शंकर सिंह राजपूत उमर 35 वर्ष पानी टंकी के पीछे भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती

(15) गुरुप्रीत सिंग पिता स्वर्ण सिंग उम्र 28 साल पता डूमरतराई रायपुर थाना टिकरापारा

(16) सूरज साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 24 साल साकिन सेक्टर 04 A94 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर

Share this

You may have missed