Crime News: शराब के लिए पैसे न देने पर बहन से मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Share this

जांजगीर-चांपा | Crime News, जिले के थाना अकलतरा अंतर्गत कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा में महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब पीने के लिए बहन से मांगे पैसे, मना करने पर किया हमला

brother assaults sister, प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 31 अक्टूबर 2025 की दोपहर लगभग 02 बजे की है। आरोपी अजीत कुमार टंडन पिता स्वर्गीय बिहारी लाल टंडन, निवासी ग्राम पोड़ीदल्हा, ने शराब पीने के लिए अपनी ही बहन से पैसे की मांग की। बहन द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की।

घर में रखे सामान में की तोड़फोड़, जान से मारने की दी धमकी

brother assaults sister आरोपी ने मारपीट के दौरान घर में रखे टीवी, बिजली बोर्ड और टेबल फैन में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे पीड़िता भयभीत हो गई।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

brother assaults sister मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

brother assaults sister, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 333(1), 119(1) एवं 324 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

brother assaults sister, इस सराहनीय कार्रवाई में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज और आरक्षक विजय कुमार राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this

You may have missed