Crime News: मार्ग विभाजक तोड़ना पड़ा महंगा, बालाजी मेडिकल दुकान सील… निगम की सख्त कार्रवाई…NV News
Share this
Crime News: रायपुर नगर निगम जोन 3 द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जोन क्षेत्र में स्थित बालाजी मेडिकल दुकान द्वारा अपनी दुकान के पास मार्ग विभाजक (road divider) को क्षतिग्रस्त करने पर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए दुकान को सीलबंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वरलाल टावरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मौके पर सहायक अभियंता श्री नरेश साहू और उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की टीम मौजूद रही।
निगम की टीम ने दुकानदार को Prevention of Damage to Public Property Act 1984 के तहत नोटिस जारी किया और तत्काल प्रभाव से दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य व्यापारियों को भी चेतावनी दी गई है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
