रूह कंपाने वाली दरिंदगी: गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली 10 इंच की लोहे की रेती, गर्भस्थ शिशु समेत तड़प-तड़प कर मौत; कातिल पति फरार…NV News

Share this

NV News- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत अंबिकापुर के भिट्ठीकला गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली और रूह कंपा देने वाली हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक कसाई बन चुके पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की ऐसी बेरहमी से हत्या कर दी, जिसे सुनकर पूरा इलाका दहल उठा है। घटना के बाद सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खौफनाक सच उजागर हुआ है, उसने डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। आरोपी पति प्रदीप अगरिया ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) में लोहे को घिसने वाला करीब 10 इंच लंबा औजार (रेती) जबरन डाल दिया था, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी द्वारा किए गए इस प्राणघातक और अमानवीय हमले के कारण मृतका की बच्चेदानी पूरी तरह से फट गई थी। अंदरूनी अंगों में आई गंभीर चोटों और आंतरिक रक्तस्राव की वजह से महिला के गर्भ में पल रहे तीन माह के मासूम और मासूम की मां, दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति प्रदीप अगरिया मौके से फरार है। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया, तब जाकर इस जघन्य और विकृत मानसिकता वाली क्रूरता का आधिकारिक तौर पर खुलासा हुआ, जिसके बाद से पूरे गांव में भारी आक्रोश और शोक की लहर है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या और गर्भपात कारित करने जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। सरगुजा पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे अदालत से सख्त से सख्त और ऐतिहासिक सजा दिलाने के लिए पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि समाज में ऐसे अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश जाए।

Share this

You may have missed