कोरोना ब्रेकिंग : देश में कोरोना के बडते आकड़े, जानिए… NV News

Share this

NV News:-   देश में कोरोना के नए मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 18257 मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 25% ज्यादा है। कोरोना के इलाज के बाद लगभग 15553 हजार मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। वही इस बीमारी से 42 लोगों की जान गई। कल 18815 मामले दर्ज किए गए थे। वर्तमान पॉजिटिव दर 4.22 है।

अब तक कोरोना वायरस से 4,32,196,806 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वही 4,26,179,492 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार इस महामारी से 5,24,1004 लोगों की जान जा चुकी है, वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 18 हजार से ज्यादा है।

कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को नई गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, केरल कर्नाटका दिल्ली और उत्तर प्रदेश है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 296 नए मामले सामने आए।

Share this

You may have missed