Constable Suspended: घरेलू हिंसा और दूसरी शादी के आरोप में आरक्षक निलंबित, एसपी का कड़ा एक्शन

Share this

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू हिंसा और बिना तलाक दूसरी शादी करने के गंभीर आरोपों में एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आरक्षक की पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा, वैवाहिक दायित्वों की अनदेखी और दूसरी शादी करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबित आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे वर्तमान में रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ था।

पत्नी की शिकायत में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ वैवाहिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रकरण महिला डीएसपी को सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक आरक्षक निलंबन की स्थिति में रहेगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस कड़े रुख के बाद पुलिस विभाग में चर्चा और हलचल तेज हो गई है।

Share this

You may have missed