Congress New President: कांग्रेस की कुर्सी पर कौन बैठेगा? दो दिग्गजों के नाम पर मंथन तेज

Share this

रायपुर। Upcoming Assembly Elections, छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। पार्टी आलाकमान राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी में जुट गया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है, वहीं नए अध्यक्ष के लिए दो बड़े नामों की चर्चा जोरों पर है — उमेश पटेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव।

दिल्ली से आई अंदरूनी खबर

Upcoming Assembly Elections, कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गतिविधियों पर नज़र रखने वाले दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार आदेश रावल ने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में दावा किया है कि कांग्रेस नेतृत्व कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी संगठनात्मक बदलाव तय माना जा रहा है।

दो खेमों की सीधी टक्कर

Congress State President Change, सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से उमेश पटेल का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि दूसरे खेमे से टीएस सिंहदेव (टीएस बाबा) को प्रदेश की कमान सौंपने की पैरवी हो रही है। हाल ही में उमेश पटेल का दिल्ली दौरा भी इन अटकलों को और हवा दे रहा है।

नेतृत्व पर दोनों नेताओं का जवाब

Congress State President Change, जब मीडिया ने उमेश पटेल और टीएस सिंहदेव से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सवाल किया, तो दोनों नेताओं ने एक ही सुर में कहा कि “पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वहन करने के लिए हम तैयार हैं।”

उमेश पटेल को लेकर क्या कहते हैं कार्यकर्ता?

Congress Leadership Change, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी को अब एक युवा, साफ छवि और संगठन को जोड़ने वाले नेता की जरूरत है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उमेश पटेल गुटबाजी खत्म कर बीजेपी के खिलाफ मजबूत रणनीति बना सकते हैं, जिससे पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतर सके।

टीएस बाबा पर कार्यकर्ताओं की राय

Congress Leadership Change, वहीं टीएस सिंहदेव को लेकर पार्टी के भीतर मिली-जुली राय देखने को मिल रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके बयानों से अक्सर पार्टी में हलचल मच जाती है। हालांकि यह भी सच है कि वे मजबूत रणनीतिकार माने जाते हैं। रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में टीएस बाबा काफी सक्रिय रहे और उस दौरान भूपेश बघेल के साथ उनकी जोड़ी भी चर्चित रही।

2018 के बाद बढ़ी गुटबाजी

Congress Internal Politics, साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आई, जो आज तक जारी है। खासतौर पर मीडिया में टीएस सिंहदेव द्वारा बार-बार “ढाई-ढाई साल” के फॉर्मूले का जिक्र किए जाने से संगठन असहज होता रहा है।

अब आलाकमान के फैसले पर नजर

Congress Internal Politics,अब सवाल यही है कि कांग्रेस आलाकमान संगठन में नया चेहरा उतारकर बदलाव का संदेश देगा या फिर अनुभवी चेहरे पर भरोसा जताएगा। फैसला जो भी हो, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में बड़ा मोड़ तय है।

Share this

You may have missed