Collector Inspection: गायब पंचायत सचिव निलंबित, जिला पंचायत CEO की सख्त कार्रवाई

Share this

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद रहना पंचायत सचिव को भारी पड़ गया। जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के पंचायत सचिव सिद्धार्थ शंकर हालदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा की गई है।

जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को कलेक्टर द्वारा चेकपोस्ट रामानुजगंज का निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान पंचायत सचिव सिद्धार्थ शंकर हालदार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित ड्यूटी समय में मौके पर उपस्थित रहना था, लेकिन वे निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।

प्रशासन ने इस कृत्य को कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 का उल्लंघन माना है। इसी आधार पर पंचायत सचिव को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

निलंबन अवधि के दौरान पंचायत सचिव सिद्धार्थ शंकर हालदार का मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर निर्धारित किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश गया है।

Share this

You may have missed