छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ा: कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है और प्रदेश भर में ठंड तेजी से अपने पैर पसार रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 8 दिसंबर को मैनपाट प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 

लगातार गिरते तापमान के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर की आशंका जताई है। विभाग ने 10 दिसंबर तक सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छा रहा है।

 

जिलों में दर्ज तापमान:

 

मैनपाट – 5°C

अंबिकापुर – 5°C

माना – 8°C

रायपुर – 12°C

बिलासपुर – 10.6°C

पेंड्रारोड – 9.8°C

जगदलपुर – 10.6°C

दुर्ग – 10.4°C

राजनांदगाँव – 9.5°C

 

रायपुर में आज का मौसम:

मंगलवार को रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और देर शाम ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Share this

You may have missed