Coal Trading Fraud Case: मुनाफे का झांसा देकर कोयला कारोबार से लाखो की ठगी, तीन आरोपियों पर केस दर्ज
Share this
बिलासपुर। Business Scam, कोयला कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उज्जैन के एक व्यवसायी से करीब 67 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने मिलकर अलग-अलग बैंक खातों में कई किस्तों में रकम जमा कराई और बाद में न तो तय मुनाफा दिया और न ही पूरी मूल राशि लौटाई। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यवसायी को ऐसे फंसाया गया जाल में
Business Scam, सरकंडा थाना पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर आगर रोड उज्जैन (मध्यप्रदेश) निवासी अरविंद सिंह पवार बायो फ्यूल्स और ब्रिकेट्स से जुड़ा व्यवसाय करते हैं। मार्च 2025 में उनके संपर्क में अतिकुर्रहमान उर्फ राजा खान आया, जिसने कोयला कारोबार में निवेश पर फास्ट टर्नओवर और प्रति टन अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया।
कोयला व्यापारियों से कराई गई मीटिंग
Financial Fraud News, आरोपी ने अरविंद सिंह की मुलाकात सोनम कश्यप और नहरू साहू से कराई। सोनम कश्यप ने खुद को सुपर कोल ट्रेडिंग और नहरू साहू ने एसएस कोल ट्रेडिंग का प्रोप्राइटर बताया। आरोपियों ने कहा कि उनकी कंपनी के खाते में रकम जमा करने पर हर पांच दिन में प्रति टन 200 से 500 रुपए तक मुनाफा मिलेगा।
अलग-अलग खातों में जमा कराए गए करोड़ों रुपए
Financial Fraud News, आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने 8 अप्रैल से 22 मई 2025 के बीच अलग-अलग माध्यमों से कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपए जमा कर दिए। इसमें बैंक ट्रांसफर, नकद भुगतान और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन शामिल हैं। आरोप है कि कोयला खरीद के नाम पर नगद 20 लाख रुपए भी लिए गए।
सिर्फ आंशिक राशि लौटाई
Bilaspur coal business fraud news, कुछ समय बाद आरोपियों ने केवल 61 लाख 2 हजार 626 रुपए ही वापस किए। शेष 67 लाख 97 हजार 374 रुपए अब तक नहीं लौटाए गए। मुनाफा भी नहीं दिया गया और रकम वापस मांगने पर टालमटोल शुरू कर दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
Bilaspur coal business fraud news, पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने नहरू साहू, सोनम कश्यप और अतिकुर्रहमान उर्फ राजा खान के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
